कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे कातिल, बुलंदशहर में फूफा भतीजे की बेरहमी से हत्या
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के लिए बदमाश चुनौती बनते जा रहे हैं। बुलंदशहर में बीती रात दोपहर से लापता फूफा भतीजे की हत्या के बाद लाश मिली तो पुलिस कातिलों की तलाश में देर रात कांबिंग के साथ खोजबीन करती रही। लेकिन कातिलों की तलाश में अभी तक सफलता नहीं मिली है। बुलंदशहर के मोहल्ला ब्रह्मानपुरी के रहने वाले राजीव गर्ग आरटीओ ऑफिस के पास जन सुविधा केंद्र चलाते हैं। राजीव कल अपने फूफा सुधीर गर्ग के साथ ट्रांसपोर्ट नगर के लिए स्कूटी से निकले थे।

लेकिन देर रात तक जब घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पूरे मामले की। जानकारी पुलिस को देते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाते हुए एसएसपी से अपने पिता और फूफा की खोजबीन करने की गुहार लगाई। जिसके बाद आसपास पुलिस ने खोजबीन की तो ट्रांसपोर्ट नगर की गंगा नहर की पटरी के पास देर रात 7:00 बजे के करीब संजीव कुमार और उनके फूफा का शव करीब 200 मीटर की दूरी से बरामद हुआ दोनों की बेरहमी से चाकूओं से बुरी तरीके से गोदकर हत्या की गई थी। जिसके बाद पुलिस पूरे इलाके में कमिंग करके हत्यारों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। लेकिन अभी तक कि नहीं पता चला है कि उनकी हत्या के पीछे कारण और हत्या किसने और क्यों की है अन्य अपडेट के लिए…..
किसी भी माध्यम पर ” विशाल की रिपोर्ट” अवश्य सर्च करें आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी