27/07/2024

विदेशी टूरिस्ट के साथ दुमका में गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

By Vishal Ki Report मार्च 2, 2024

झारखंड के दुमका जिले में शुक्रवार 1 मार्च, 2024 को स्पेनी मूल के विदेशी पर्यटक के साथ एक घटना हुई जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। एक स्पेन से आई महिला के साथ 8 से 10 लोगों ने गैंगरेप किया और उसके पति को बुरी तरह पीटा। महिला अपने पति के साथ बाइक टूर पर थी और रात को एक सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो रही थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राज्य सरकार ने घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

https://twitter.com/vkguptavishal1/status/1763824599400054786?s=20

जानकारी के मुताबिक- महिला और उसका पति स्पेन के बर्सिलोना शहर के रहने वाले हैं। उन्होंने भारत घूमने का फैसला किया था और वे बाइक से अलग-अलग राज्यों को देखने के लिए निकले थे। वे 29 फरवरी को दुमका पहुंचे और एक होटल में रुके। अगले दिन, वे शाम को एक जंगली इलाके में टेंट लगाकर सोने का इरादा बनाया। शुक्रवार की रात को 11 बजे के करीब, कुछ लोगों ने दुमका में विदेशी मूल की महिला पर्यटक से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता स्पेन से आई थी और अपने पति के साथ बाइक टूर पर निकली थी। वो दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट गांव में टेंट लगाकर रुके थे। इसी दौरान आसपास के कुछ युवकों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर मारपीट भी की। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

दुमका का घटनास्थल

यह एक बेहद शर्मनाक और दुखद घटना है। उम्मीद है कि पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिलेगा और पीड़िता को सहानुभूति और सहायता मिलेगी।

By Vishal Ki Report

2017 में देश की राजधानी दिल्ली से पत्रकारिता में PGDJMC और MJMC पढ़ाई के साथ पत्रकारिता में उतारते हुए फर्स्ट डिग्री पास करने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अल- जजीरा , राइटर और एजेंसी ऑफ फ्रांस प्रेस AFP और गूगल न्यूज़ इंस्टिट्यूट के साथ पत्रकारिता फैक्ट चेक , टीवी पत्रकारिता और डिजिटल पत्रकारिता क्षेत्र में ( TV + PRINT + DIGITAL ) में अनुभव के साथ एक दर्जन से अधिक सर्टिफिकेट कोर्स पास के साथ पत्रकारिता करने का 7 वर्षों का देश के अलग-अलग हिस्सों का अनुभव....

Related Post

संबंधित खबरें